प्रोफेसर मधु मुकुल चतुर्वेदी की पुस्तक 'चिंतन के विविध आयाम' का हुआ लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारत विकास परिषद, तेजाजी नगर शाखा द्वारा रविवार देर शाम को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रोफेसर मधु मुकुल चतुर्वेदी की पुस्तक 'चिंतन के विविध आयाम' का लोकार्पण किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि परिषद की क्षेत्रीय महिला सहभागिता संयोजिका कविता साहनी, विशिष्ट अतिथि परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय खूंटेटा, परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता तथा सचिव देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रो.चतुर्वेदी की पुस्तक का लोकार्पण किया। अपनी पुस्तक के बारे में बात करते हुए प्रो.चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी पुस्तक में राज्य के स्वरूप, सुधारवादी विधायन, मानवाधिकार, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, अंतर्राष्ट्रवाद, धर्म एवं पंथ निरपेक्षता, न्याय एवं दंड व्यवस्था, दलित विमर्श तथा स्त्री विमर्श जैसे विषयों को समाहित किया गया है। समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे। प्रो.चतुर्वेदी की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रो.चतुर्वेदी अनेक शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। उन्होंने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है तथा अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उन्हें भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 125 बार सम्मानित किया जा चुका है। उनकी 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वे अनेक सामाजिक क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!