भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुँचाने का प्रयास

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: सोमवार को बजाज नगर स्थित महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति की ओर से गौ सेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित प्रेरणा स्रोत संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ अभियान” का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने और आमजन में जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने सामाजिक सरोकारों की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान संस्था संरक्षक एवं ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव रमेश ओझा तथा अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मास्टर एवं किसान नेता बृजेन्द्र चौधरी को समाज सेवा, गौ सेवा और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था सचिव नफीस ने कहा कि आज के दौर में मानव सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफ़रीदी ने अभियान को समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। वहीं ईआईआईएम डिजिटल मार्केटिंग इंस्टिट्यूट के सीएमडी फ़िरोज़ खान ने पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में कोमल जैन, जितेंद्र पाटोदी, युवा नेता फ़िरोज़, शिवाय शर्मा, मकसूद, सृष्टि मिश्रा, जाहिद, अनीसा असरानी, फैजान, खुशी गुप्ता, इमरान बंदूकिया, सुश्री हेजल शर्मा, श्रुति, हर्षित, नीरज, राज, मोहित, हेमंत शर्मा, बजरंग, राहुल सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाने और नियमित रूप से उनमें दाना-पानी भरने का संदेश भी दिया।
[25/05, 5:06 pm] Daink Bhaskr Ram Ji Bhai Shab: 🙏

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!