तीन मंजिला मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित बिस्कुट गली में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामुदायिक भवन के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे कोटगेट थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मकान मालिक संदीप भार्गव घर की दूसरी मंजिल पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने के लिए आग जला रहे थे। इसी दौरान पास में पड़ा लकड़ी का कबाड़ आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के समय पूरा परिवार मकान में मौजूद था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग मुख्य रूप से मकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे वहां रखा सामान भी जलकर खराब हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!