प्रताप पर टिप्पणी से पीबीएम अस्पताल में संग्राम, नर्सिंग कर्मी से मंगवाई माफी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में उस समय माहौल गरमा गया, जब 16 नंबर ओपीडी में तैनात एक नर्सिंग कर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया। पोस्ट वायरल होते ही अन्य नर्सिंग स्टाफ और हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष फैल गया। जानकारी के अनुसार नर्सिंग कर्मियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है, जिसमें संबंधित नर्सिंग कर्मी ने महाराणा प्रताप को लेकर एक पोस्ट साझा की। आरोप है कि पोस्ट में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। पोस्ट सोशल मीडिया पर फैलते ही मामला तूल पकड़ गया। गुस्साए नर्सिंग कर्मी और हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग सीधे 16 नंबर ओपीडी पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ता देख संबंधित नर्सिंग कर्मी ने अपनी गलती स्वीकार की और सभी के सामने माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!