बीकानेर: जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नीलकंठ ऑपरेशन के तहत प्रतिदिन में पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई हुई है, जिसमें पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुभाष पुरा निवासी मान सिंह है, जो पिछले 8 महीने से फरार चल रहा है, इस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ है। इसे पकड़ने में हेड कांस्टेबल और रवि कुमारिया व कांस्टेबल भगवाना राम की विशेष भूमिका रही है।
3/related/default