गुलाबी नगरी जयपुर में 13 मई को 'कर्म श्री अवार्ड-2026' से सम्मानित होंगे वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मप्रकाश शर्मा*

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान के जयपुर में 13 मई को 25 राष्ट्रों के सानिध्य में भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसमें अपने अपने क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कर्मयोगियों को कर्म श्री सम्मान द्वारा नवाजा जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन महोत्सव पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एंव विचार प्रजेंटेशन का कार्यक्रम 13 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव श्रमिक वर्ग के संघर्ष, समर्पण एवं उनके समाज निर्माण में योगदान को समर्पित एक विशेष आयोजन है। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, उद्योग एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित प्रतिभाओं को मंच के मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा 'कर्म श्री अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार ब्रहम प्रकाश शर्मा, जयपुर को उनके द्वारा समाज उत्थान, जनकल्याण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए 'कर्म श्री अवार्ड' के प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति जेके राका (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट रिटायर्ड जजेज एसोसिएशन) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह के अध्यक्ष डॉ.एचसी गणेशिया प्रसिद्ध कानुनविद के कर कमलों से ब्रह्मप्रकाश शर्मा का अभिनन्दन करेंगे। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति समारोह को और भी गौरव प्रदान करेगी। मंच के संयोजक डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 'वसुधैव कुटुम्बकम्, 'ग्लोबल विलेज एवं 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, जो वैश्विक एकता एवं समरसता का प्रतीक होगा। इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पत्रकार ब्रहम प्रकाश शर्मा को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सांस्कृतिक जागरूकता एवं वैश्विक भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!