रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई, रविवार को बालोतरा के मावड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत सर्किट हाउस जालोर में रात्रि विश्राम करेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई, रविवार को सायंकाल 6.30 बजे बालोतरा के मावड़ी में ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत रात्रि 8.35 बजे रवाना होकर सड़क मार्ग द्वारा रात्रि 9.30 बजे सर्किट हाउस जालोर पहुँचेंगे, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 11 मई, सोमवार को प्रातः 8.35 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पहुँचेंगे तथा प्रातः 8.40 बजे स्टेट हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
3/related/default