झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पकोड़ी की ढाणी स्थित श्री आकाश गिरी गौशाला प्रांगण में बाबा वशिष्ठ गिरी महाराज की बरसोदी पर धार्मिक आयोजनो को लेकर श्री महंत आकाश गिरी महाराज ने बताया कि आगामी 1 जून, सोमवार को रात्रि जागरण होगा, जिसमें सज्जन दास जी भजनों की स्वर लहरी बिखेरेंगे। 2 जून, मंगलवार को सुबह 10.15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्री आकाश गिरी जी महाराज ने क्षेत्र के सभी धर्मपरायण महानुभावों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।
3/related/default