महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी होना आवश्यक: मीरा चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पुलिस थाना में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के तत्वावधान में डाक बंगले में अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत साथिनों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर मीरा चौधरी ने महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर 21 वर्ष पूर्ण होने तक 7 किस्तो में 1.50 लाख रूपए दिए जाते है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उड़ान योजना के अन्तर्गत सेनेट्री पैड दिये जाते है। उद्यम प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महिलाओं को बिजनेस के लिए ऋण दिया जाता है। शिक्षा सेतु योजना ड्रॉप आउट योजना द्वारा 10वीं व 12वीं पास करने के लिए महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। सखी वन स्टॉप सेंटर में पीडित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक,
परामर्श, पुलिस सहायता व अस्थाई आश्रय सहित सभी सहायता प्रदान की जाती है। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की काउंसलर डॉ.सुनीता शर्मा व एडवोकेट नीतू सिंह विजय ने घरेलू हिंसा, लेगिंग उत्पीडऩ एवं कार्य स्थल पर होने वाले यौन शोषण के बारे में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन, गरिमा हेल्प लाइन नंबर, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन व साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!