निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने करीब सवा महीने पुराने मारपीट व लूट के मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि 30 मार्च 2026 को संग्रामपुरा चौराया स्थित एक दुकान में घुसकर मालिक व उनके परिजनों के साथ मारपीट करने व मोबाइल छीनने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामप्रसाद मीणा पुत्र मंगलराम व सुरेन्द्र कुमार मीणा पुत्र रामधन मीणा दोनों निवासी कोठ्या की ढाणी व मेघराज मीणा पुत्र रामनारायण मीणा निवासी संग्रामपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो कार व छीना गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित हुए है। कार्यवाही में सहायक उप-निरीक्षक आत्माराम, कांस्टेबल कप्तान सिंह, सुनील सिंह व हरिशंकर की मुख्य भूमिका रही।
मारपीट व लूट के मामले में तीन गिरफ्तार, एक बोलेरो कार व छीना गया मोबाइल जब्त
By -
May 08, 2026
0
Tags: