जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 बैंचे करेगी सुनवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट के निर्देशन में शनिवार को जिले भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 8 बैंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत को लेकर जिला मुख्यालय पर 3 एवं तालुका मुख्यालयों पर 5 बैंचेज का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया टावरी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद की अध्यक्षता में बैंचेज बनाई है। इसी प्रकार आहोर में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर चौहान, भीनमाल में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामदेव सांदु, एसीजेएम महेंद्र कुमार टांक की अध्यक्षता में बैंचेज बनाई है। सांचैर में एसीजेएम भीमसिंह मीणा की अध्यक्षता में तथा रानीवाडा में जेएम सांचोर हिम्मत राज की अध्यक्षता में बैंचेज बनाई गई है। इसी प्रकार जालोर उपखंड अधिकारी मनोज, आहोर में तहसीलदार भाद्राजून चंदन पंवार, भीनमाल उपखंड अधिकारी मोहित कसानिया, सांचोर में उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार तथा रानीवाड़ा में उपखंड अधिकारी सुनिल कुमार को राजस्व मामलों की बैंच में सदस्य बनाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने पक्षकारान, पैनल अधिवक्ता, अधिवक्तागण आदि को लोक अदालत में सकारात्मक रूप से सहयोग देकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण करवाने की अपील की है।

*11 हजार 65 प्रकरण चिन्हित*
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले भर में 30 अप्रैल तक कुल 11 हजार 65 प्रकरण चिन्हित किए गए है। न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 3182 तथा प्री लिटिगेशन के 7 हजार 883 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!