सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026: 11 मई को आपेश्वर महादेव मंदिर रामसीन में होगा धार्मिक आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य के देवस्थान विभाग द्वारा 11 मई, सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के अवसर पर जालोर जिले के आपेश्वर महादेव मंदिर रामसीन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ईस्वी 1026 में हुए आक्रमण के 1000 वर्ष तथा वर्ष 1951 में सोमनाथ मंदिर के पुनः उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 11 मई, सोमवार को आपेश्वर महादेव मंदिर में पूजन, रूद्राभिषेक, श्रृंगार, भजन-कीर्तन, सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन के दौरान शिवालय में परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन भी होगा, जिसमें द्वादश ज्योतिर्लिंगों की जानकारी दी जाएगी तथा “सोमनाथ स्वाभिमान पवर्ः अखंड आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर चर्चा की जाएगी।देवस्थान विभाग की ओर से जालोर जिले में आपेश्वर महादेव मंदिर रामसीन में कार्यक्रम के सफल आयोजन व आवश्यक व्यवस्था के लिए श्रीकान्त पुरोहित को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!