मालवाड़ा विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव अहसान अहमद के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष मदन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अधिकार मित्र चंदुलाल भील ने शिविर में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है तथा कम उम्र में गर्भधारण से मातृ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही मानसिक तनाव, घरेलू हिंसा, शोषण एवं जबरन श्रम जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। शिविर में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं तथा कानूनी सहायता संबंधी जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हजारी मल माली, अध्यापक सत्यनारायण, कमलेश कुमार, झालाराम, अरविंद कुमार, भंवरलाल, भूपाराम, चोथाराम, मुकेश कुमार, हापुराम, चंद्रप्रकाश, विजय कुमार, भाणाराम सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!