रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान: योजनाओं की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले की अलसीसर पंचायत समिति की चंदवा ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा राजस्व संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, बिजली संबंधी समस्याएं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। निवर्तमान जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। एसीईओ रामनिवास चौधरी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसुनवाई और चौपालों के माध्यम से आमजन तक पहुंच बनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!