बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी ने आयोजित की प्रेस कांफ्रेंस

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सन् 1929 में स्थापित बिरला एज्यूकेशन ट्रस्ट, पिलानी आज विश्व-विख्यात अंग्रेजी माध्यम, सीबीएसई से संबद्ध, चार आवासीय एवं दो गैर आवासीय विद्यालयों का समूह है। बिरला पब्लिक स्कूल, बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला स्कूल एवं बिरला शिशु विहार पिलानी में स्थित हैं। बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ, अजमेर तथा बिरला पब्लिक स्कूल, गंगानगर में स्थित है। वर्तमान में ट्रस्ट की गतिविधियों का कुशल नेतृत्व एवं संचालन श्रीयुत् सुदर्शन कुमार जी एवं श्रीयुत् सिद्धार्थ जी बिरला कर रहे हैं। बिरला एज्यूकेशन ट्रस्ट, पिलानी के तत्वावधान में प्रिंसिपल्स प्रेस मीट का आयोजन किया गया। यह प्रेस मीट केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा 13 मई, 2026 को घोषित कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के परीक्षा परिणामों के बारे में की आयोजित गई। बिरला एज्यूकेशन ट्रस्ट, पिलानी के निदेशक, मेजर जनरल एसएस नायर ने बताया कि सीबीएसई से संबद्ध बिरला एज्यूकेशन ट्रस्ट, पिलानी द्वारा संचालित विद्यालयों के कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्राचार्य महोदय ने अपने-अपने विद्यालयों के परीक्षा परिणामों के बारे में बताया। विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी बिरला एज्युकेशन ट्रस्ट, पिलानी द्वारा संचालित सभी विद्यालयों ने सीबीएसई 2025-2026 परीक्षा परिणाम में नवीन मानक स्थापित किये हैं। बिरला स्कूल पिलानी की कक्षा बारहवीं की छात्रा भूमिका ने ह्यूमनीटिज संकाय में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। बिरला बालिका विद्यापीठ प्राचार्या अचला वर्मा ने बताया कि बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं का परीक्षा परिणाम अभूतपूर्व रहा। 116 छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित हुई जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। ख़ुशीलिना ने विज्ञान संकाय में 96.20 प्रतिशत, संजना मोलूगु ने वाणिज्य संकाय में 95.60 प्रतिशत तथा स्वधि पंवार ने ह्यूमनीटिज संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय की 101 छात्राओं ने इस वर्ष केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा दी। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है जिसमें विद्यालय की 99 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। श्रद्धा एवं सुकृति रावत ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला स्कूल पिलानी के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 153 छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें विद्यालय के 135 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 4 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। ह्यूमनीटिज संकाय में भूमिका ने 98.80, विज्ञान संकाय में एकाक्ष डैला ने 97.20 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में नंदिनी ने 94.40 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला स्कूल पिलानी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम भी अति उत्तम रहे हैं। इस वर्ष विद्यालय के 161 छात्र/छात्राओं ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें विद्यालय के 151 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय की छात्रा आयुषी एवं स्तुति सिंह ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी की प्राचार्या काजल मारवाह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 97 छात्रों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें विद्यालय के 87 छात्रों ने प्रथम श्रेणी तथा 3 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। विज्ञान संकाय में कपीश रूंगटा ने 94.60 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में देव शौर्य ने 94.20 प्रतिशत तथा ह्यूमनीटिज संकाय में हिमांशु ने 86.40 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय के 126 छात्रों ने इस वर्ष केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा है। विहान शर्मा एवं आराध्य साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला शिशु विहार, पिलानी के प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय के 62 छात्र/छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी। जिसमें विद्यालय के 59 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र जतिन पूनिया ने विज्ञान संकाय में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय के 117 छात्र/छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। बिरला शिशु विहार के छात्र दिव्यांश ने 98.40 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ के प्राचार्य सौरभ गुहा ने बताया कि इस बार बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ के 38 छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें विद्यालय के 37 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। तन्मय जैन ने विज्ञान संकाय में 93.20 प्रतिशत, अक्षित चौधरी ने वाणिज्य संकाय में 94.60 प्रतिशत व ह्यूमिनिटीज संकाय में अरविन्द देव बिश्नोई ने 95.80 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिसमें विद्यालय के 47 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र आयुष कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिरला पब्लिक स्कूल, गंगानगर के प्राचार्य, डॉ.नितेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस वर्ष विद्यालय के 25 छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। तनीषा ने विज्ञान संकाय में 94.20 प्रतिशत, हर्षित सोनी ने वाणिज्य संकाय में 82.00 प्रतिशत व ह्यूमिनिटीज संकाय में नैन्सी ने 95.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विद्यालय के 69 विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी। विद्यालय के 65 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। छात्रा नितिका बंसल ने 98.60 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया।
मेजर जनरल एसएस नायर, निदेशक, बीईटी, डॉ.घनश्याम सिंह गौड़, उपनिदेशक (वित्त), बीईटी, अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि), बीईटी एवं सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल्स ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकगणों को, जिनके अथक परिश्रम एवं निरंतर प्रयासों से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ है, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस मेँ डॉ.मनोज जांगिड़, कपिल शर्मा, चंद्रशेखर राठौड़, पीजे ठाकुरिया, डॉ.अमरदीप शर्मा, अंजू डोगरा, रेनू दुबे, महेश चंद्र पांडे, अनिल अवस्थी, उपासना शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!