झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से लायंस क्लब झुंझुनूं और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा चलाए जा रहे "शीतल जल सेवा अभियान" के तहत एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग परिसर में भव्य 'शीतल जल मंदिर' (वॉटर कूलर युक्त प्याऊ) का शिलान्यास संपन्न हुआ। बुधवार सुबह 9 बजे बंका परिवार (सूरत) के सौजन्य से प्रदत कूलर के लोकार्पण कार्यक्रम में उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील और संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोग के कर्मचारी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
*जिनमें शामिल हैं*
सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीमसिंह राजपुरोहित, रीडर महावीर सिंह मीणा, अमित कुमार, एजाज नबी, आदिल फारूक, भंवर लाल, एडवोकेट अजय स्वामी, सुमित, अमजद अली, संजीव सिंह, रीतु चौधरी, सुमन, नेहा और पूजा।