पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थानी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को नई पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार नागराज शर्मा का शुक्रवार को विप्र समाज द्वारा भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। ब्राह्मण समाज झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर साहित्यकार नागराज शर्मा की साहित्य साधना को नमन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महेश बसावतिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान एवं समाज में भाषा-संस्कृति की अलख जगाने पर पिलानी स्थित निज निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महेश बसावतिया के नेतृत्व में विप्र समाज ने साहित्यकार नागराज शर्मा का शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, माल्यार्पण एवं पारंपरिक पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान समाजजनों ने उनके साहित्यिक योगदान को राजस्थानी भाषा के लिए प्रेरणादायी बताया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि नागराज शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनकी साहित्य साधना समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। विप्र समाज ने उनके योगदान को भाषा, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, नगेन्द्र शर्मा, पवन तिवारी, मातुराम वर्मा, जगदीश प्रसाद जोशी एवं कैलाश पति रुथला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, वहीं गोभक्त एवं धर्मानुरागी साहित्यकार विमला देवी शर्मा का भी सम्मान किया गया। समारोह में मौजूद विप्रजनों ने कहा कि समाज के साहित्यकारों और प्रतिभाओं का सम्मान करना सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सकारात्मक पहल है। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता, सम्मान और गौरव का वातावरण बना रहा।
3/related/default