ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र में भीषण हीटवेव और गहराते पेयजल किल्लत को लेकर जन-आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भैंरूघाट स्थित शारदा कला निकेतन में 'जल संघर्ष समिति' एवं 'अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति' की बैठक में ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने केवल पानी की समस्या पर हुंकार भरी। जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष नत्थूराम सैनी ने कहा यदि सोमवार तक ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो गांव-गांव में आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं संयोजक एडवोकेट केके सैनी ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक समाधान नहीं होने पर वे आमरण अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पीएचईडी विभाग के एईएन अनूप अग्रवाल और एसडीएम के पीए सुमेर सिंह को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने सोमवार तक टैंकर सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया है। जल संकट को लेकर तहसीलदार जेआर कुड़ी से भी दूरभाष पर वार्ता की गई, जिन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
भीषण गर्मी में गहराया जल संकट: जल संघर्ष समिति के द्वारा उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
By -
May 15, 2026
0
Tags: