झुंझुनू जिला उपभोक्ता समिति इकाई चिड़ावा की बैठक का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनू जिला उपभोक्ता समिति इकाई चिड़ावा की बैठक का आयोजन समिति के नगर अध्यक्ष कवि नगेन्द्र शर्मा "निकुंज" की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी थे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में समिति के जिला संगठन प्रभारी कैप्टन शंकर लाल महरानिया मौजूद रहे। बैठक में प्रभुशरण तिवाड़ी व कैप्टन शंकर लाल महरानीया द्वारा मौजूद समिति के सदस्यों को उपभोक्ता अधिकारों तथा कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आम उपभोक्ता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति सचिव टैक्स एडवोकेट विक्रम सिंह शेखावत ने उपभोक्ताओं के बैंक खातों मे बैंको द्वारा मिनिमम बैलेंस के नाम पर चार्ज लगाने का मुद्दा उठाते हुए आम उपभोक्ता के साथ हो रही लूट के खिलाफ आंदोलन की बात कही। बैठक के दौरान चिड़ावा शहर मे पानी की विकट होती जा रही समस्या, पेट्रोल पम्पो पर उपलब्ध शौचालय आमजन के लिए उपलब्ध करवाने सहित उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष दिनेश जांगिड़, अरविन्द भगत, कोषाध्यक्ष राजेश पूनिया, मीडिया प्रभारी आशु स्वामी, सह सचिव विनोद चेजारा, जन सम्पर्क सचिव सज्जन गोदारा, जयकिशन बाछुका, एडवोकेट जोगेंद्र कुमार, डॉ.आशीष गिरधर, योगेश दादरवाल, महिला सदस्य कोमल भारतीय, पूजा नायक, सोनू कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन विक्रम सिंह के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!