सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, ऑडियो-वीडियो और डिजिटल माध्यम से गांवों में लोगों को किया गया जागरूक

AYUSH ANTIMA
By -
0


नवलगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण अंचलों में सरकारी योजनाओं की गूंज अब पूरी तरह से आधुनिक और डिजिटल रंग में दिखाई दे रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित 'ग्राम विकास रथ' अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र की बिरोल, कोलसिया और परसरामपुरा ग्राम पंचायतों में सूचना एवं तकनीकी के अनूठे संगम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पारंपरिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अत्याधुनिक एलईडी युक्त डिजिटल प्रस्तुतियों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी बेहद सरल अंदाज में आमजन तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार और खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों से सीधे जोड़ा जा रहा है। रथ यात्रा प्रभारी ने बताया कि ग्राम विकास रथ का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार करना मात्र नहीं है, बल्कि धरातल पर उनके क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति क्या है, इससे भी आमजन को अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चौपाल और सीधे संवाद सत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। योजनाओं का लाभ ले रहे ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी और समयबद्ध मिल रही सहायता पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!