निवाई (लालचंद माली): गाँव मजूकडा में 7-8 दिन से बीसलपुर पेयजल सप्लाई बंद है, जिससे से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाली गुर्जर, छोटी गुर्जर, मंजू गुर्जर, संतरा गुर्जर, जमना गुर्जर, काली देवी गुर्जर, लछमा गुर्जर, माया गुर्जर, मनोहर गुर्जर, कस्तूरी गुर्जर, ममता गुर्जर, हँसी गुर्जर, धौली गुर्जर, कमला गुर्जर व सुरज्ञान गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सात आठ दिन से गांव में बीसलपुर पेयजल लाईन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे महिलाओं को भीषण गर्मी में दूर दराज के कुएं से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कुए पर भी सुबह 5 बजे से ही पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है। जिससे उनको घंटों इंतजार करने के बाद पानी भरने का नंबर आता है, जिससे उनका पूरा दिन ही पानी ले जाने में ही हो जाता है। बीसलपुर परियोजना के कर्मचारियों को भी कई बार अवगत करा दिया गया लेकिन वह भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे महिलाओं को पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से पेयजलापूर्ति करवाने की मांग की है।
मजूकडा में पेयजल संकट, महिलाओं को हो रही है परेशानी: जिला कलेक्टर से पेयजलापूर्ति करवाने की मांग की
By -
May 25, 2026
0
Tags: