निवाई (लालचंद माली): खणदेवत रोड़ पर स्थित समाज के छात्रावास में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़ हरभगतपुरा बांसड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयाजित हुई। अध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़ ने कहा कि समाज से सहयोग से छात्रावास के निर्माण कार्य को पूर्ण करने में हम सबको भागीदारी निभानी होगी। कोषाध्यक्ष कजोड़मल सिरोही ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समाज की बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेवे, जिससे विकास को गति दे सकें। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा भगवान की जय बोलकर सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई। समिति सचिव शंकरलाल खंडवा ने बताया कि समाज की आगामी आम सभा 28 जून को छात्रावास में ही आयोजित होगी। अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन करने की घोषणा की। इस अवसर पर समिति संरक्षक सुरेश खारीकुई, सुरेश सिरोही, हनुमान जी भरथल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भांवता, विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर जैतपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुंडा व उपाध्यक्ष सत्यनारायण नला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति की बैठक में छात्रावास के निर्माण कार्य को लेकर लिया प्रस्ताव
By -
May 25, 2026
0
Tags: