झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह धर्म, आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला, जब श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर 551 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 8:30 बजे शहर के बावलिया की बगीची स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल चुना चौक पार्क स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पुरोहितों की बगीची के सामने रानी सती रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे शहर में “जय श्रीराम” और धार्मिक भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे। यात्रा का आयोजन चंचलनाथ जी का टीला के पीठाधीश्वर ओम नाथ जी महाराज के सानिध्य में हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा को रवाना किया गया। अयोध्या धाम से पधारे विद्वान पंडितों के सानिध्य में सैकड़ों महिलाओं एवं सनातन प्रेमियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा में भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वहीं डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा शहर राममय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि कथा वाचक धर्मदास महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.विद्या पुरोहित ने किया। कलश यात्रा में लोकेश मील समाज सेवक, विनय कुमावत, अखाड़ा प्रमुख दिनेश जी पुजारी, डॉ.भावना शर्मा, सपना राणासरिया, ब्राह्मण नेता शिवचरण पुरोहित, युवा नेता ललित जोशी, सुमेर सिंह कड़वासरा एवं नवीन बंसल, पवन पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, रामचंद्र पाटोदा, विनोद पुरोहित, पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विजय सैनी, शिव शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मुख्य यजमान के रूप में किशन लाल सैनी सांखला और बाबूलाल सैनी सांखला रहे। इस मौके पर किशन लाल सैनी ने पूजा-अर्चना कर आयोजन को सफल बनाया। शहर में निकली इस भव्य कलश यात्रा ने धार्मिक आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की अद्भुत छटा बिखेरते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भक्ति और उल्लास से गूंजा शहर, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
By -
May 01, 2026
0
Tags: