झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय झुंझुनू में विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों एवं निजी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाए जाने के लिए 11 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद 15 मई 2026 को साक्षात्कार किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडीया ने बताया कि अध्यापक लेवल 2 हिंदी पद के लिए यह आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत शिक्षक 65 वर्ष की आयु तक की गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विद्या संबल योजना के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक एवं निजी व्यक्ति कर सकते है गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन
By -
May 01, 2026
0
Tags: