सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जवाहर नवोदय विद्यालय काजड़ा, झुंझुनूं में पुस्तकालयाध्यक्ष (TGT Library) बाबूलाल बुनकर के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। बुनकर ने वर्ष 1992 में जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलवाड़ा से अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की। इसके बाद वर्ष 2002 में टोंक तथा वर्ष 2018 से झुंझुनूं में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। लगभग 34 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को ज्ञान के प्रति प्रेरित किया। समारोह में प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
3/related/default