जयपुर/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मंड्रेला गांव में मूलभूत सुविधाओं व गंभीर समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में अमित सूरा जिला कलेक्टर चंडीगढ़ के मार्गदर्शन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन सूरा ने दिल्ली स्थित राजस्थान भवन में नागरीय विकास और स्वायत्तता मंत्री झाबर सिंह से शिष्टाचार भेंटकर गांव की मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने पूरे विषय को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ विचार कर उचित समाधान की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई की जायेगी।
राजस्थान भवन में गांव की आवाज बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
By -
May 22, 2026
0
Tags: