सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद

AYUSH ANTIMA
By -
0


नई दिल्ली/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के अभिनंदन समारोह का आयोजन दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया एवं युवक सभा प्रदेशाध्यक्ष शशी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संगठन को मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 7 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले आंदोलन में राजस्थान से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!