विवाहिता ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत कीटनाशक के सेवन से एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना क्षेत्र में सूडसर निवासी 30 वर्षीय फूसाराम मेघवाल ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि उसकी पत्नी अनिता मेघवाल ने 10 मई की सुबह पानी के भरोसे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया, जहां अनिता ने इलाज के दौरान 11 मई की रात दम तोड़ दिया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर की व सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!