नशीली गोलियों के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले के अलग अलग पुलिस थानों की ओर से अभियान के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 17580 नशीली गोलियों के साथ दो जनों को पकड़ा है। पकड़े गए दो युवकों को सप्लाई देने वाले सप्लायर को मामले के जांच अधिकारी सेरुणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने दबोचा है। विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक रिड़ी निवासी दीनदयाल जाखड़ एंव बाड़ेला निवासी रफीक को न्यायालय में पेश कर 15 मई तक रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में इन युवकों ने लाडनूं निवासी हरिप्रसाद प्रजापत द्वारा उन्हें सप्लाई दिए जाने की बात स्वीकार की। इस सबंध में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए एवं नशीली गोलियों की सप्लाई देने वाले लाडनूं निवासी सप्लायर को सोमवार रात को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया सप्लायर लाडनूं में दवाइयों का व्यवसाय करता है एवं इसकी आड़ में ऑर्डर पर नशीली गोलियों की तस्करी में जुड़ा हुआ है। पकड़े गए सप्लायर को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सप्लायर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल सेवानंद, प्रमोद शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!