बुजुर्ग से पैसे छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, जमकर पीटा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के सदर थाना इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति से पैसे छीनकर भाग रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति बाजार में सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान दो युवकों ने मौका पाकर उससे पैसे छीन लिए और भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर सुनकर दोनों युवकों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान एक युवक मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में छीना-झपटी और जेबतराशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे आमजन में डर और नाराजगी का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फरार युवक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!