निवाई (लालचंद माली): मंगलवार को सोहेला बाईपास पर एक प्राइवेट एम्बुलेंस ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पर बरोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। बरोनी थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बजरंग लाल पुत्र रामसहाय जाट उम्र 58 वर्ष निवासी नया निमोडिया चाकसू जिला जयपुर बाइक पर सवार होकर डारडा जा रहा था। इसी दौरान प्राइवेट एम्बुलेंस ने सोहेला बाईपास पर स्थित उत्तरायण होटल के सामने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती करवाया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई।
3/related/default