ज्योति नगर थाने में अधिवक्ताओ से किया अभद्र व्यवहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अधिवक्ता सुनील कुमार यादव अपने क्लाइंट के साथ ज्योति नगर थाने में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, जहाँ बार-बार जूरिडिक्शन के नाम पर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया और विरोध करने पर डीओ ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल जयराम व कांस्टेबल जगदीश द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। सूचना मिलते ही 50 लीगल फाइटर्स और मानसरोवर अधिवक्ता संघ के साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता साथी के साथ मजबूती से खड़े हो गए, जिसके परिणामस्वरूप वीडियो साक्ष्य उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल सस्पेंशन हुआ और FIR No. 113/2026 धारा 323, 341 में दर्ज हुई। अधिवक्ता संघ ने कहा कि सभी साथियों का दिल से धन्यवाद, यही एकजुटता हमारी असली ताकत है और अब साफ संदेश है कि अधिवक्ता पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। मानसरोवर अधिवक्ता संघ के सदस्यों में अधिवक्ता बलवन्त सिंह सिनसिनवार, अधिवक्ता निर्मल शर्मा, अधिवक्ता सुरेश खिलेरी व न्याय की रक्षार्थ लगभग 50 अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!