निवाई (लालचंद माली): पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में एचपीवी वैक्सीन के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएमओ डॉ.योगेंद्र विजय ने सर्वाइकल कैंसर होने व उससे बचने के लिए उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की जानकारी देते हुए बताया कि 14-15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के वैक्सीन लगाई जाती है, इससे रोग से बचाव हो सकता है। इसके बाद उपजिला अस्पताल में वैक्सीनेशन शिविर में 4 बालिकाओं को वैक्सीनेट किया गया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ.योगेंद्र विजय, डॉ.सीताराम मौर्य, सुश्री अंजली, प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गूर्जर सहित विद्यालय स्टाफ ने सहयोग किया।
एचपीवी वैक्सीन के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, 4 छात्राएं हुई वैक्सीनेट
By -
May 05, 2026
0
Tags: