निवाई (लालचंद माली): ग्राम चनानी में बिजासन माता सातों बहनों के मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। हनुमान प्रजापत ने बताया कि बिजासन माता का मेला 10 मई को आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला समिति का गठन कर समिति के सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं की संपूर्ण सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई व यातायात व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेले की पूर्व संध्या पर 9 मई को मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जागरण में भजन संध्या सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
3/related/default