निवाई (लालचंद माली): पश्चिम बंगाल, असम व पुड्डूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन व ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामसहाय वर्मा व शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में बस स्टेण्ड पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर आतिशबाजी करके एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जमकर नारे लगाए, जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भय और आतंक के माहौल को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। विधायक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में आज जश्न का माहौल है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास से ही यह सफलता संभव हुई है। जश्न के दौरान बस स्टैंड परिसर जय श्री राम और भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महामंत्री जयनारायण कुमावत, शहर मंत्री जीतू विजय, रामचरण पारीक, मोहित चंवरिया, पूर्व प्रधान ममता जाट, किशन चौधरी, राकेश खारोल, ताराचन्द गोयल, रामगोपाल सेवलिया, चन्द्रकला खण्डेलवाल, हेमराज शर्मा, अरविन्द शर्मा, एडवोकेट रमेश शर्मा, राजेश चौधरी, शिवप्रकाश पारीक, वीरेंद्रसिंह राजावत, शंकर पडियार, जितेंद्र धारवाल, जोनी केशवानी, नितेश बरवाड़ा, लोकेश बैरवा, रामविलास बलाई, शंकरलाल सैनी व मनोज पाटनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default