बीकानेर: जमीन की बढ़ती कीमतों के कारण जमीनों के विवाद भी बेतहाशा बढ़ रहें है और क्षेत्र में प्राय: हर दूसरे दिन क्षेत्र में मुकदमे मामले दर्ज हो रहें है। जिले के सेरूणा थाने में खेत पर कब्जा करने की नियत से लाठियां लेकर घुसने व मारपीट करने के आरोप में छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एएसआई आवड़दान मामले की जांच करेंगे। सेरूणा निवासी 62 वर्षीय आसाराम सांसी ने तिवंरी, जोधपुर निवासी गुलाब माली व ओमाराम माली, देराजसर केसाराम, मूंडसर निवासी पन्नाराम का पिता, सेरूणा निवासी शिवलाल व किशनाराम सांसी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने पुत्र बीरमाराम, मुखराम व ओमप्राकश सांसी के साथ अपने खेत में काम कर रहा था तभी आरोपी हाथों में लाठियां लेकर आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने खेत ओमाराम मेघवाल से मोल लेने की बात कहते हुए बना छपरा तोड़ दिया, 7 फुट की 8 पट्टियां चोरी कर ले गए। आरोपियों ने खेत में प्रवेश करने पर जान से मारने की धमकियां दी। परिवादी ने आरोपियों पर जबरन जमीन को हड़प करने का आरोप लगाया।
3/related/default