सात करोड़ का सोना हड़पने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, परिवादी परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: करीब डेढ वर्ष पहले आभूषण बनाने का कहकर कई स्वर्ण व्यापारियों का सोना हड़प ले जाने के मामले में पुलिस से अभी भी नामजद पांच आरोपी पकड़ से दूर रहे, जिसके चलते परिवादी मानसिक परेशानी झेल रहे है। इस मामले को लेकर परिवादीगण अनेक दफा पुलिस की चौखट चूम चुके है किन्तु उन्हें महज निराशा ही हाथ लगी है। पुलिस शेष आरोपियों को पकडऩे के लिये आश्वासन दे रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक रूपा झुनझुनवाला और विजय झुनझुनवाला को ही पकड़ा है। इस गिरोह का मास्टर माइंड हेमन्त सहित अनेक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे है। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने करीब सात करोड़ का सोना गबन किया है।

*अग्रिम जमानत कोर्ट ने की खारिज*

नयाशहर थाने में दर्ज एफआईआर नं 129 के सात आरोपियों में से दो आरोपी 40 दिनों से जेल में है, वहीं शेष पांच पुलिस की पकड़ से दूर है। उन्होंने पुलिस से बचने के लिये अग्रिम जमानत भी जिला एवं सत्र न्यायालय बीकानेर में लगाई थी किन्तु न्यायाधिपति ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया, जिसके चलते विक्रम झुनझुनवाला उर्फ विक्‍की, अक्षत पुत्र विक्रम झुनझुनवाला, श्रीकांत सिकरिया पुत्र सज्‍जन, हेमंत सिकरिया पुत्र सज्‍जन और प्रिया सिकरिया अभी भी पुलिस से बच रहे है। परिवादी ने एसपी को आज फिर स्मरण पत्र देकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

*2024 में दर्ज किया गया था परिवाद*
मजे की बात तो यह है कि हुकमचंद सोनी की ओर से अक्टुबर 2024 में नयाशहर थाने में परिवाद दर्ज किया गया था। करीब डेढ़ वर्ष बाद भी पुलिस के हाथ महज दो आरोपी लगे है। इस बीच परिवादी की ओर से कई बार थानाधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित परिवाद देकर शेष आरोपियों को गिररफ्तार करने तथा माल बरामदगी की गुहार लगा चुके है। उसके बाद भी पुलिस की शिथिलता के कारण परिवादी को न्याय नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि 2105 ग्राम सोने न बरामदगी हो रही है और न ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ रहे है, जबकि परिवादी थाने के चक्कर लगा लगाकर थक चुका है। मामला शहर के नयाशहर थाने में दर्ज है, जिसमें परिवादी ने एक महिला सहित पांच जनों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जस्‍सूसर गेट के बाहर श्रीनाथ ज्‍वैलर्स के हुकमचंद सोनी पुत्र मूलचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक मेरा व अन्‍य व्‍यापारियों का सोना आभूषण बनाने का कहकर ले लिया। इसके बाद उन्‍होंने उक्‍त सोना अपने निजी कार्य में काम में लेकर हड़प लिया। आरोपियों ने न तो सोना दिया और नहीं आभूषण बनाकर दिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर साल्‍ट लेक कोलकाता कलकता निवासी विक्रम झुनझुनवाला उर्फ विक्‍की, अक्षत पुत्र विक्रम झुनझुनवाला, रूपा पत्‍नी विक्रम झुनझुनवाला, श्रीकांत सिकरिया पुत्र सज्‍जन, हेमंत सिकरिया पुत्र सज्‍जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश गोदारा को सौंपी गई है। आरोप है कि ये लोग नाम बदल बदलकर बीकानेर के अनेक स्वर्ण व्यवसासियों से इस प्रकार की धोखाधड़ी कर चुके है, जिनके खिलाफ पूर्व में भी तीन मुकदमें दर्ज है, जबकि दो मुकदमें कलकता में भी दर्ज किये जा चुके है। बता दे कि इससे पूर्व भी ब्रह्मपुरी चौक निवासी जयप्रकाश नथमल सोनी व एक अन्य व्यापारी कैलाश सोनी ने भी इनके खिलाफ मामले दर्ज करवाए हुए है, जिनकी पड़ताल पुलिस कर रही है। परिवादियों का आरोप है कि पुलिस ऐसे धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!