सूने मकान में चोरों ने फिर की सैंधमारी, लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। पिछले एक पखवाड़े की बात करें तो जिले के अलग अलग थाना इलाकों में करीब एक दर्जन चोरी के मामले सामने आ चुके है, जिसमें एक खाकी के घर भी चोरी की वारदात शामिल है। ताजा मामला जिले के नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव का है। जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार शेरा निवासी राजूराम पुत्र अखाराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 11 मई को पारिवारिक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे और कमरे के ताले तोड़ दिए। पीडित के अनुसार चोर घर में रखी अलमारी, संदूक और अटैची के ताले तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, बच्चों की दो सोने की चेन,चांदी की तीन जोडी पाजेब और करीब 1 लाख 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे कारीगर द्वारा फोन पर दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई लक्ष्मण नेहरा को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!