क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहेगी प्राथमिकता: राठौड़

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने मंगलवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया है। पदभार संभालने के बाद राठौड़ ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र के विकास व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बार एसोसियशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपखंड अधिकारी राठौड़ का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन व बार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई। इस दौरान तहसील कार्यालय एवं उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!