ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर एवं दी सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक लि. के संयुक्त तत्वावधान में किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर शाखा निवाई एवं बनस्थली की बहुउद्देशिय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर के मुख्य कार्यकारी मोहम्मद रफीक ने सहकार से समृद्धि योजना पर वितृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सहकारी समिति को बहुउदृद्देशिय बनाने के लिए किए जाने वाले नवाचारों पर भी प्रकाश डाला। किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति निवाई के प्रबन्धक एवं विभागीय निरीक्षक विष्णु जांगिड ने समिति के उपनियमों एवं क्रय विक्रय की योजनाओं पर जानकारी दी। फर्टिस इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अविनाश जैन ने सरकार की बजट घोषणा के अनुसार खेत से खरीद कार्यक्रम पर जानकारी प्रदान की। संघ के सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी शिवराज शर्मा ने सहकारी समिति की प्रबन्ध व्यवस्था, सहकारिता के सिद्धांत व जागरूकता पर प्रशिक्षण दिया। शिविर में 77 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!