श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): मुनि श्री धनंजय कुमार जी के दीक्षा के 50 वर्ष होने पर सिघी परिवार द्वारा स्वर्ण जयन्ती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 24 मई, रविवार को प्रात: 9 बजे ओसवाल पंचायत भवन श्रीडूंगरगढ़ मे आयोजित किया रहा है। समारोह में मुनि श्री के समाज को दिए गये उनके तपस्या, योगदान, समर्पण का सम्मान किया जायेगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहोल है। बडी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में दूर-दूर से आकर सम्मिलित होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि ताराचंद सारस्वत विधायक श्रीडूंगरगढ़ तथा विश्वकर्मा कोशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर, निशान्त जैन जिला कलेक्टर बीकानेर, मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्रीमती सरिता नोशाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीडूंगरगढ़ रहेंगे। समारोह का संयोजन पूर्व आईएएस लालचंद सिघी पूर्व आईईएस, माणक चंद सिघी कोलकाता प्रवासी मालचंद सिघी, पाचीलाल सिघी परिवार एवं महाप्रज्ञ चेतना विकास इन्स्टीट्यूट, दिल्ली नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा। आयोजको द्वारा समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही है।
मुनि धनंजय कुमार जी की दीक्षा स्वर्ण जयन्ती पर समारोह, ओसवाल पंचायत भवन में आयोज्य
By -
May 19, 2026
0
Tags: