राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैराराम मांजू ने बताया कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर यह विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिससे रोष बढ़ता जा रहा है।संघ ने मुख्य रूप से तीन मांगें उठाईं—राज्य सरकार द्वारा आरजीएचएस (RGHS) योजना के तहत अस्पतालों को भुगतान नहीं किए जाने के कारण कई अस्पतालों ने इलाज बंद कर दिया है, जिससे शिक्षकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।दूसरा, शिक्षकों के उपार्जित अवकाश के नगद भुगतान को रोक दिया गया है। तीसरा, ग्रीष्मकालीन अवकाश एवं अन्य अवकाश में की गई कटौतियों को वापस लेकर पूर्व सत्र की भांति यथावत रखने की मांग की गई है। जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि रानीवाड़ा ब्लॉक में भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!