लोक कला,डिजिटल प्रस्तुति और जनसवांद से मिल रही है योजनाओं की उपयोगी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान द्वारा जिले की दस विधानसभाओं में एलईडी वैन द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर जानकारी दी जा रही है।
*गुरुवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा प्रचार रथ*
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 7 मई को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छारसा, खोरा लाडखानी, कुंभवाय, सुराणा, आमेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घटवाड़ा, मानपुरा माचेड़ी, रुंडल, सिरोही, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुरा, पचार, दुर्जनीयवास , दूदू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशनपुरा, श्रीनिवासपुरा, झाग, सांवली, धमाना, बिहारीपुरा, बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा बास, नेवटा, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोबाड़ी, घोला, सामरेड कलाँ, खवारा नी, खरकड़ा, बस्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडली, खिजुरिया ब्राह्मण, काशीपुरा, चाकसू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवदासपुरा, बरखेड़ा, सालगरामपुरा, डाहर, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र की मुंडली रणजीतपुरा, बासड़ीखुर्द, रलावता, काबरो का बास, चौमू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशनपुरा, नागल गोविंद गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!