कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, मेडिसिन विंग शुरू करने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: मेडिसन विंग को चालू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अगुवाई में किये गये पैदल मार्च में कांग्रेस ने अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द इसको शुरू नहीं किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान मेघवाल ने कहा कि करीब 100 करोड़ की लागत से बनी मेडिसन विंग के उद्घाटन राजनीति दबाव के चलते नहीं हो पा रहा, जो जनता की सुख-सुविधा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में एमओयू के साथ इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन अब बीजेपी के कुछ नेताओं के दबाव में इस सुव्यवस्थित बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। अगर इस बिल्डिंग को जल्द शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस आन्दोलन पर उतारू हो जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, आनंद सिंह सोढ़ा, जावेद पडिहार, विक्की चढ्ढा, मनोज किराडू, नितिन वत्सस, मैक्स नायक, राहुल जादूसंगत सहित कई कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!