राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में किये न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। दो अलग अलग ट्रांसफर लिस्ट जारी करते हुए 631 न्यायिक अधिकारियों को वर्तमान पोस्टिंग स्थल से हटाकर अन्यत्र लगा दिया गया है। बीकानेर में 18 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बीकानेर में जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें मधु हिसारिया को जोधपुर से बीकानेर में एडीजे 5 के पद पर भेजा गया है, वहीं प्रमोद बंसल को एडीजे वन लगाया गया है। इसके अलावा राजेश गजरा को अब महिला उत्पीडऩ में एएसजे, प्रियंकर सियाग को एससी-एसटी कोर्ट में एएसजे पद की जिम्मेदारी मिली है, वहीं नेहा शर्मा को एडीजे दो, कृष्णकांत को एडीजे 4 और नवनीत को एडीजे 6 का जिम्मा मिला है। खाजूवाला में रमेश कुमार, नोखा में वीरेंद्र कुमार का एडीजे पद पर ट्रांसफर हुआ है। बीकानेर की नई सीजेएम मीनाक्षी तिवाड़ी होंगी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में अजित सिंह, बीकानेर में एसीजेएम 1 मनीष शर्मा, खाजूवाला में एमजेएम हुक्मचंद, खाजूवाला में मोनिका, बीकानेर में एसीजेएम 4 टिव्ंकल, एसीजेएम तीन पंकज होंगे। मीनाक्षी तिवारी को बीकानेर में चीफ ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट का जिम्मा दिया गया है। बीकानेर में सीविल जज एंड ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का जिम्मा अभिनन्दन जैन के पास रहेगा, वहीं कोमल व्यास को एनआई कोर्ट में जिम्मेदारी दी गई है।

*इनका बीकानेर से ट्रांसफर*

हाईकोर्ट के आदेश से न्यायिक अधिकारियों का बीकानेर से बाहर भी ट्रांसफर हुआ है। जिसमें रैना शर्मा, विकास कालेर, साक्षी भांभू, श्वेता भारद्वाज, राहुल, चंद्रशेखर, आशीष जयपाल, पारूल पारीक, विनोद गुप्ता का तबादला बीकानेर से बाहर हो गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!