बीकानेर: जिले के हदां थानान्तर्गत एक मंदिर में चोरों ने सैंधमारी करते हुए दानपात्र में रखी नकदी ले उड़े। मिली जानकारी के अनुसार सियाणा स्थित भैरव मंदिर में मंदिर की दीवार फांदकर आए अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दो दानपात्रों के ताले तोड़े और इसमें रखे नकदी भी चुरा ले गये। इसके अलावा चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी तोड़कर अपने साथ ले गये, साथ ही एक चांदी का छत्तर भी चुरा लिया। सूचना के बाद हदां पुलिस मौके पर पहुुंची और मुआयना किया, इसको लेकर पुजारी भैरू सिंह ने हदां थाने में परिवाद दिया है, जिसमें बताया है कि देर रात की यह घटना है। इससे पहले भी चोरों ने कई बार मंदिर को निशाना बनाते हुए यहां सामान चुराया है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस दान पेटी में जमा राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं सफाई, चौकीदार, बिजली, पानी के लिये किया जाता है। अब इसमें कितना रूपये जमा होगा, इसका अंदाज नहीं है।
3/related/default