गांधी दर्शन का तीन दिवसीय शिविर सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

      
जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जयपुर के शिवदासपुरा के बाड़ा पदमपुरा में भारत सेवा संस्थान और महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में भाग लेकर लौटे सह-संयोजक कर्मवीर कटेवा ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। उदधाटन समारोह में पूर्व मंत्री राजीवअरोड़ा, प्रो.बीएम शर्मा, एसएस जोशी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षक सचिव सचिन राव मौजूद थे। तीन दिवसीय शिविर में गांधीवादी विचारधारा, सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और जन संवाद का संदेश दिया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि दुनिया में इस समय युद्ध, तनाव, हिंसा, धार्मिक कट्टरता एवं अस्थिरता का माहौल है, ऐसे में गांधी मार्ग ही एक मात्र रास्ता है। जिसमें शान्ति, अहिंसा, सौहार्द और सदभावना का वातावरण तैयार किया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर में प्रभात फेरी, श्रमदान, प्रार्थना, कालांश और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। शिविर में कुल 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें झुंझुनूं जिले से 4 प्रतिभागियों ने शिरकत की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!