झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में चल रहे महत्वपूर्ण अभियान "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" की कड़ी में मंगलवार को अलसीसर पंचायत समिति कार्यालय के सामने मुरोदिया तालाब में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत होंगे। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुबह 7 बजे चूरू से रवाना होकर 8:30 बजे अलसीसर पहुंचेंगे तथा यहां पर कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सुबह 11:15 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।