तीन साल से पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव चैनपुरा मे पेयजल संकट के कारण ग्रामीणो को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। बीसलपुर पेयजल योजना के अंतर्गत गांव चैनपुरा में लगाए गए नलो में करीब 3 वर्षों से पर्याप्त एवं नियमित पेयजल सप्लाई नही हो पा रही है, जिससे गांव के आमजन को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कई बार जलापूर्ति बाधित रहती है तथा पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा दिया गया है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणो ने बताया कि विभाग के एईएन से बात करने पर उन्होने बताया कि एनएच-52 बायपास के नीचे से आने वाली बीसलपुर पेयजल पाइपलाइन छोटी होने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है तथा इस कार्य को ठेकेदार द्वारा करवाने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है। पार्वती शर्मा, विमला शर्मा, उगंता शर्मा, सीमा, सीता, गीता बोहरा ने बताया कि पेयजल समस्या के बारे मे कई बार रात्रि चौपाल मे कलेक्टर साहब को भी अवगत करवा चुके है लेकिन किसी ने भी पेयजल समस्या के बारे मे ध्यान नही दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!