निवाई (लालचंद माली): निवाई स्थित डॉ.के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने बीएड विभाग के एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी एएसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि आरोपी एचओडी और प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी में किसी परीक्षा को 'सेटल' करने (एग्जाम मैनेजमेंट) की एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
*एएसपी ऋषिकेश मीणा की टीम का पहला बड़ा धमाका*
यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीआईजी (डीआईजी) नारायण टोगस के सुपरविजन में की गई। एएसपी ऋषिकेश मीणा की टीम ने इस सफल ट्रैप को अंजाम दिया। जैसे ही एसीबी की कार्रवाई की खबर यूनिवर्सिटी परिसर में फैली, वहां हड़कंप मच गया। एएसपी मीना ने बताया कि डॉ.के.एन.मोदी कॉलेज का रिकार्ड सीज कर अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे है।